11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: चौथे वनडे से पहले 2 ग्रुप्स में बंटी टीम इंडिया, देखें आखिरी 2 वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वॉड

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी दो वनडे से पहले टीम इंडिया दो ग्रुप में बंट गई है। शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन पहुंच गए हैं, तो दूसरी ओर श्रेयस अय्यर आखिरी दो वनडे की कमान संभालने के लिए माउंट माउंगनुई रवाना हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 11 Nov 2026, 1:46 PM IST

Shreyas Iyer and Shubman Gill

India Tour of New Zealand 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी 2 मुकाबले माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया दो ग्रुप में बंट गई है। एक ग्रुप टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन पहुंच गया है, जहां टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल और सितांशु कोटक की देख-रेख में खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे, तो दूसरा ग्रुप माउंट माउंगानुई के लिए रवाना हो गया है, जहां आखिरी दोनों मैच खेले जाएंगे।

श्रेयस संभालेंगे वनडे टीम की कमान

तीसरे वनडे तक टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉड का हिस्सा रहे शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट गए हैं। शुभमन गिल की जगह अब श्रेयस अय्यर आखिरी दोनों वनडे में टीम की कमान संभालेंगे। इसके अलावा केएल राहुल की जगह ईशान किशन विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप वेलिंगटन में इन खिलाड़ियों के साथ मिलकर अभ्यास करेंगे।

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की रेस में शामिल हैं। कीवी टीम जहां नंबर 1 पोजिशन पर है, तो शुभमन गिल एंड कंपनी चौथे स्थान पर है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट खेलने हैं। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम को हर मैच में जीत हासिल करनी होगी। टीम इंडिया की एक भी हार उसे खिताबी मुकाबले की रेस से बाहर कर सकती है। यही वजह है कि वनडे सीरीज के बीच में कुछ खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन रवाना हुए हैं।

आखिरी 2 वनडे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, अक्षर पटेल, ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, अंशुल कंबोज, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, साई सुदर्शन, नीतीश रेड्डी, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

इस दौरे पर भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से जीतने के बाद शुभमन गिल एंड कंपनी ने वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने पहले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिससे ये तय हो गया कि वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया अब हार नहीं सकती है। सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर और पांचवां मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 19 से 23 नवंबर तक पहले टेस्ट वेलिंगटन में और 27 नवंबर से दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में होगा।