टीम इंडिया को 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है। हालांकि, 2024 आईपीएल से पहले मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया, लेकिन उनका यह फैसला किसी काम नहीं आया। ऐसे में सबसे अनुभवी कप्तान की बात करें, तो पूरे आईपीएल में फिलहाल रोहित शर्मा जैसा कप्तान नहीं है। जब कप्तानी का भार सौंपने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट बैठेगी, तो चर्चा सूर्यकुमार यादव पर भी होगी, जिन्होंने 2026 में टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। वह टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।