राजस्थान पत्रिका का उद्देश्य खबरों का सच पहुंचाना और पाठकों को दुनिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद करना है। हम यह काम बिना किसी भय या पक्षपात के करते हैं। पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं का विश्वास हमारे काम की नींव है।
सही और सटीक खबर विश्वसनीयता का आधार: राजस्थान पत्रिका की रिपोर्टिंग की सत्यता व सटीकता, स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखना, हितों के टकराव से बचना और केवल पाठकों के हित में पत्रकारिता करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। सत्यता हमारी विश्वसनीयता का आधार है। हर तथ्य की दोहरी जांच जरूरी है। गलती होने पर उसे तुरंत सुधारना हमारा कर्तव्य है।
दोनों पक्ष की बात बताना हमारा दायित्व: पत्रकार कानून का पालन करेंगे। यदि किसी पर भी आरोप लगाया जाए तो उसका पक्ष जरूर लिया जाएगा। आरोप गंभीर हो तो उसका पूरा विवरण देकर जवाब मांगा जाएगा, ताकि पाठकों को दोनों पक्ष पता चले।
नियम का पालन करते हुए पत्रकारिता करना: हम स्रोतों से जानकारी पाने के लिए झूठ नहीं बोलते, न ही धमकी देते हैं, न अनुकूल कवरेज का वादा करते हैं। पत्रकार अपनी पहचान सार्वजनिक रूप से स्पष्ट रखेंगे, फर्जी नाम या पहचान का इस्तेमाल नहीं करेंगे। सुरक्षा कारणों से पहचान छिपानी जरूरी हो तो इसकी मंजूरी वरिष्ठ संपादक से ली जाएगी।
दूसरे समाचार संगठनों के काम को श्रेय देना हमारी साख बढ़ाता है। यदि किसी अन्य मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट का हवाला लिया जाएगा तो उन्हें क्रेडिट दिया जाएगा।
हमारी संपादकीय स्वतंत्रता किसी भी बाहरी दबाव (व्यावसायिक, राजनीतिक या सामाजिक) से पूरी तरह मुक्त है। विज्ञापनदाताओं, सरकारी एजेंसियों या किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति या संस्था के दबाव में हम अपनी रिपोर्टिंग की दिशा नहीं बदलते। हितों के टकराव से बचने के लिए, पत्रकार अपने निजी वित्तीय हितों, राजनीतिक संबद्धताओं या व्यक्तिगत रिश्तों का खुलासा संपादक से करेंगे। खास कर तब जब वे किसी ऐसे विषय पर रिपोर्टिंग कर रहे हों, जिससे उनका सीधा जुड़ाव हो।
1
2
3
4
5
