एशियन गेम्स 2026 एशिया के सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स में से एक है, जहां भारत के एथलीट्स 1951 से लगातार प्रतिस्पर्धा करने के लिए शामिल होते रहे हैं। भारत की नजरें इस बार एशियन गेम्स में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने और अधिक से अधिक पदक अपने नाम करने पर होंगी। क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग, कुश्ती, मुक्केबाजी, तीरंदाजी, टेबल टेनिस और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। एशियन गेम्स के 20वें संस्करण की मेजबानी जापान का आइची-नागोया शहर कर रहा है, जो 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। इन खेलों में 45 देश हिस्सा लेंगे और पहली बार रिफ्यूजी टीम भी शामिल होगी। भारत ने इस बार 508 एथलीट्स का दल भेजने का फैसला किया है, जो 36 खेलों में भाग लेंगे।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
