4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियन गेम्स क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान नहीं, बल्कि बांग्लादेश ने जीते हैं सबसे ज्यादा मेडल, एक बार जीत चुका है गोल्ड

Most Medal at Asian Games Cricket: एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को हराकर भारत ने मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ ही एशियन गेम्स क्रिकेट में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या चार हो गई है। हालांकि बांग्लादेश 6 मेडल के साथ सबसे आगे है।
2 min read
Google source verification
IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- IANS)

Asian Games Cricket Medals Record: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। क्रिकेट में भारत का यह इस संस्करण का दूसरा और कुल चौथा गोल्ड मेडल है। हालांकि, एशियन गेम्स क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम रहा है, जिसने अब तक छह मेडल जीते हैं, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका पांच-पांच मेडल जीत चुके हैं। भारतीय टीम चार मेडल के साथ इस मामले में चौथे स्थान पर है। वहीं, अफगानिस्तान ने तीन मेडल जीते हैं, जबकि जापान भी एक मेडल जीत चुका है।

2010 में पहली बार शामिल हुआ क्रिकेट

एशियन गेम्स में पहली बार क्रिकेट को साल 2010 में शामिल किया गया था, जब चीन के ग्वांगझू में आयोजित मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। पाकिस्तान को ब्रॉन्ज मेडल मिला था, जबकि श्रीलंका की टीम चौथे स्थान पर रही थी।

इसके बाद 2014 के इंचियोन एशियन गेम्स में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराया और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया, तो वहीं बांग्लादेश इस बार ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा। 2018 के एशियन गेम्स से क्रिकेट को बाहर कर दिया गया, लेकिन 2022 के हांगझोउ एशियन गेम्स में फिर से क्रिकेट की वापसी हुई और इस बार भारतीय टीम ने पहली बार अपनी दोनों टीमें भेजीं। मेंस क्रिकेट में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया, तो वहीं बांग्लादेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता और पाकिस्तान चौथे स्थान पर रहा।

2026 के वूमेंस टूर्नामेंस में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया, जबकि पाकिस्तान की वूमेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता और बांग्लादेश की टीम खाली हाथ लौटी। भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया, तो वहीं ब्रॉन्ज मेडल मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया। मतलब 2026 से बांग्लादेश की दोनों क्रिकेट टीमें खाली हाथ लौंटीं।

जापान भी जीत चुका है क्रिकेट में मेडल

इस तरह भारतीय टीम चार गोल्ड मेडल जीत चुकी है, जबकि पाकिस्तान के नाम दो गोल्ड मेडल हैं। वहीं, बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक गोल्ड मेडल जीता है। अफगानिस्तान ने सबसे ज्यादा तीन बार सिल्वर मेडल जीता है, तो वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका ने दो-दो बार सिल्वर मेडल जीता है। फाइनल में हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल दिया जाता है। इसके अलावा, जापान की वूमेंस टीम ने 2010 के एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और उसके नाम इकलौता मेडल दर्ज है।

एशियन गेम्स क्रिकेट में मेडल

देशकुल मेडलगोल्ड मेडलसिल्वर मेडलब्रॉन्ज मेडल
बांग्लादेश6123
पाकिस्तान5212
श्रीलंका5122
भारत4400
अफगानिस्तान3030
जापान1001

एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के नतीजे

एशियन गेम्समेजबानगोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज चौथा स्थान
2010ग्वांगझूबांग्लादेशअफगानिस्तानपाकिस्तानश्रीलंका
2014इंचियोनश्रीलंकाअफगानिस्तानबांग्लादेशहांगकांग
2022हांगझूभारतअफगानिस्तानबांग्लादेशपाकिस्तान
2026आइचीभारतपाकिस्तानश्रीलंकाबांग्लादेश

एशियन गेम्स में वूमेंस क्रिकेट के नतीजे

एशियन गेम्समेजबानगोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज चौथा स्थान
2010ग्वांगझूपाकिस्तानबांग्लादेशजापानचीन
2014इंचियोनपाकिस्तानबांग्लादेशश्रीलंकाचीन
2022हांगझूभारतश्रीलंकाबांग्लादेशपाकिस्तान
2026आइचीभारतश्रीलंकापाकिस्तानबांग्लादेश