R ashwin praises Dhruv Jurel for Henry Nicholls Catch: भारत से पहली पारी के आधार पर 352 रन से पिछड़ी न्यूजीलैंड की टीम को दूसरी पारी में 60 के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ध्रुव जुरेल पिछली पारी के शतकधारी हेनरी निकोल्स का कैच पकड़कर बड़ा झटका दिया है। जुरेल ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से ये अद्भुत कैच पकड़ा है। इस कैच ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को भी अपना मुरीद बना लिया है। अश्विन ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि ध्रुव जुरेल का यह शानदार कैच, यह दोहराता है कि स्पेशलिस्ट क्लोज-इन फील्डर इतने जरूरी क्यों हैं? सच में उम्मीद है कि ध्रुव टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक यह रोल निभाएंगे।