22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / India vs Pakistan: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स में भारत और पाकिस्‍तान की महाभिड़ंत आज, वैभव-अभिषेक से बड़ी उम्‍मीदें, जीतने पर मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

India vs Pakistan: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स में भारत और पाकिस्‍तान की महाभिड़ंत आज, वैभव-अभिषेक से बड़ी उम्‍मीदें, जीतने पर मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

IND A vs PAK A in Asia Cup Rising Stars: भारत और पाकिस्‍तान की ए टीमों के बीच आज रविवार को ग्रुप चरण का मुकाबला दोहा में खेला जाएगा। जहां एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा से बड़ी उम्‍मीदें होगी। दोनों में से जो भी इस मुकाबले को जीतेगा, वो सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Nov 2026, 10:14 AM IST

IND A vs PAK A in Asia Cup Rising Stars

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs Pakistan in Asia Cup Rising Stars 2026: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2026 में रविवार 22 नवंबर को ग्रुप चरण का 8वां मुकाबला भारत ए और पाकिस्‍तान ए के बीच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें भारतीय स्‍टार बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, जो पिछले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस मैच को जीतने वाली टीम सबसे पहले सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगी। ऐसे में दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच आज कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारत ए और पाकिस्‍तान ए दोनों ने जीते शुरुआती मुकाबले

भारत ए और पाकिस्‍तान ए दोनों ने ही इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। भारत ने जहां शुरुआती मैच में नेपाल को रिकॉर्ड 306 रन से हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिसमें तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने दमदार प्रदर्शन किया था। वहीं, पाकिस्‍तान ने अपने पहले मैच में यूएई को 61 रन से हराया था, जिसमें शमील हुसैन, अली रजा और सूफियान मोकिम ने अहम योगदान दिया था।

India A vs Pakistan A एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स के मैच को भारत में लाइव कहां देख सकते हैं?

India A vs Pakistan A एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स के मैच का लाइव प्रसारण आप भारत मे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के विभिन्‍न चैनल्‍स पर देख सकते हैं। जबकि लाइव स्‍ट्रीमिंग आप सोनीलिव ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विकेट थोड़ा धीमा है। इसलिए शुरुआत में स्पिनर्स को विकेट से मदद मिल सकती है। हालांकि अगर बल्‍लेबाज विकेट पर थोड़ा समय बिताते हैं, तो बाद में अच्‍छे शॉट खेल सकते हैं। यहां रन चेज करने वाली टीम के पास बढ़त होगी, क्योंकि लाइट में गेंद बल्‍ले पर अच्‍छे से आएगी।

भारत ए की संभावित प्‍लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्‍तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।

पाकिस्तान ए की संभावित प्‍लेइंग XI

शमील हुसैन, फरहान यूसुफ, अब्दुल समद (कप्‍तान), अली रजा, हसन नवाज, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेट कीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम और साद मसूद।