दरअसल, भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही ग्रुप चरण के अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीत लिए हैं और दोनों ने ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष दो स्थानों पर हैं। अब यहां से इन दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो-दो मैचों में से एक-एक मैच जीतना होगा। भारत को जहां ग्रुप चरण में पाकिस्तान और यूएई से खेलना है, तो पाकिस्तान को भारत और नेपाल से भिड़ना है। भारत-पाकिस्तान ने जिस तरह से नेपाल और यूएई के खिलाफ जीत दर्ज की है। उसे देखकर दोनों का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है।