ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 का चौथा मुकाबला आज शुक्रवार को भारत-ए और नेपाल के बीच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। नेपाल के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबरकर भारत-ए ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
कुमार कुशाग्र ने ठोका शतक
अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी और वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारत-ए को लगे शुरुआती झटकों के बाद कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा ने नेपाल के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 191 गेंद में 206 रनों की साझेदारी हुई।