SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ एडेन मार्करम, कगिसो रबाडा और मार्को जानसेन को आराम देने का फैसला किया है। वहीं केशव महाराज को वनडे टीम का कप्तान बनाया है, जबकि ब्योर्न फोर्टुइन को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे।