21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL 2027 में पैट कमिंस खेलेंगे या नहीं? SRH के कप्तान की उपलब्धता पर आया बड़ा अपडेट

IPL 2027 में पैट कमिंस खेलेंगे या नहीं? SRH के कप्तान की उपलब्धता पर आया बड़ा अपडेट

IPL 2027 में पैट कमिंस की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। SRH के कप्तान ने खेलने की पुष्टि की है। जानें पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे या कुछ मैच ही खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 21 Nov 2026, 9:57 PM IST

Pat Cummins IPL 2027

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी पैट कमिंस। (File Photo- ANI)

आईपीएल 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान पैट कमिंस आगामी सीजन में खेलते नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आईपीएल 2027 में अपनी उपलब्धता को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि कमिंस ने खुद टीम के एक वरिष्ठ सदस्य को भरोसा दिलाया है कि वह अगले सीजन में जरूर आएंगे। हालांकि, उनका पूरे टूर्नामेंट में खेलना अभी तय नहीं है। जरूरत पड़ने पर वह सीजन के कुछ मुकाबलों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

दरअसल, पैट कमिंस की उपलब्धता को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठ रहे थे। इसकी बड़ी वजह ऑस्ट्रेलिया का व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल है। इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान को रिलीज नहीं किया। फ्रेंचाइजी का लगातार यही रुख रहा है कि पैट कमिंस आईपीएल 2027 के लिए उपलब्ध रहेंगे। अब टीम के एक वरिष्ठ सदस्य के बयान से भी इस बात को बल मिला है।

पैट कमिंस ने खेलने को लेकर क्या कहा?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई में ILT20 खेल रहे SRH के एक वरिष्ठ सदस्य ने कमिंस से बातचीत की है। उन्होंने बताया, 'मैंने पैट कमिंस से बात की है और उन्होंने कहा है कि वह निश्चित रूप से आएंगे। अगर पूरे सीजन के लिए नहीं, तो कम से कम कुछ समय के लिए जरूर उपलब्ध रहेंगे।'

इस बयान से साफ है कि कमिंस आईपीएल 2027 में खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उनकी उपलब्धता कितने मैचों के लिए होगी, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछले सीजन सिर्फ 8 मैच खेले थे

पैट कमिंस पिछले आईपीएल सीजन में भी शुरुआत से टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से देर से मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में वापसी की थी। इस दौरान उन्होंने कुल आठ मुकाबले खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाली थी।

ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट शेड्यूल बना चुनौती

पैट कमिंस के पूरे सीजन खेलने पर संशय की सबसे बड़ी वजह ऑस्ट्रेलिया का व्यस्त कार्यक्रम है। आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को नौ टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें जनवरी से मार्च के बीच भारत के खिलाफ पांच टेस्ट शामिल हैं। इसके बाद जून से अगस्त तक इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जानी है।

यही वजह है कि कमिंस के वर्कलोड को लेकर सवाल उठ रहे थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों ने वर्कलोड का हवाला देते हुए आईपीएल से हटने का फैसला किया है। दूसरी ओर, जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। ऐसे में कमिंस की उपलब्धता की खबर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहत भरी है।