21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IND-A vs PAK-A Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा एशिया कप राइजिंग स्टार्स का महामुकाबला? जानें मैच से जुड़ी डिटेल्स

IND-A vs PAK-A Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा एशिया कप राइजिंग स्टार्स का महामुकाबला? जानें मैच से जुड़ी डिटेल्स

INDIA A VS PAKISTAN A: भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का महामुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। जानें मैच का समय, वेन्यू, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 21 Nov 2026, 8:04 PM IST

ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी। (Photo- ANI/IANS)

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत-ए और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान-ए के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने शुरुआती मुकाबले जीत चुकी हैं। भारत-ए ने जहां 20 नवंबर को नेपाल को 306 रन से हराया था, वहीं डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान-ए ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 61 रन से शिकस्त दी थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत-ए और पाकिस्तान-ए की टीमें जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

अनुभवी अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से भारत-ए को काफी उम्मीदें होंगी। नेपाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अभिषेक शर्मा केवल 9 रन ही बना सके थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट हो गए थे।

हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (117) और कप्तान तिलक वर्मा (107) ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत भारत बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। वहीं, तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने 5 और हर्षित राणा ने 4 विकेट लेकर नेपाल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। नेपाल की पूरी टीम महज 26 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

पाकिस्तान-ए को शमाइल और माज सदाकत पर भरोसा

पाकिस्तान-ए की टीम UAE के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी। अब्दुल समद की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को शमाइल हुसैन और माज सदाकत से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों बल्लेबाजों ने UAE के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।

उनकी पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए थे। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए UAE को 184 रन पर समेट दिया और टीम को 61 रन से जीत दिलाई। बाएं हाथ के स्पिनर सूफियान मुक़ीम और तेज गेंदबाज अली रजा ने 3-3 विकेट झटके थे।

India A vs Pakistan A लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट 50 ओवर के प्रारूप में खेला जा रहा है। भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच यह मुकाबला 21 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV के ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

  • टूर्नामेंट: मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स (50 ओवर प्रारूप)
  • मुकाबला: भारत-ए बनाम पाकिस्तान-ए
  • तारीख: 21 नवंबर
  • स्थान: वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा
  • मैच शुरू होने का समय: दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • टॉस का समय: दोपहर 3:00 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुष कोटियन, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान।

पाकिस्तान-ए: शमाइल हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सूफियान मुक़ीम, अली रजा, शहजैब खान, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन और दानिश अजीज।