21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / शुभमन गिल शतक से चूके, लेकिन WTC में सबसे पहले 3000 रन बनाने वाले भारतीय बनकर रच दिया इतिहास

शुभमन गिल शतक से चूके, लेकिन WTC में सबसे पहले 3000 रन बनाने वाले भारतीय बनकर रच दिया इतिहास

Shubman Gill First Indian WTC to breach the 3000 runs: आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत खेली जा रही भारत बनाम न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट सीरीज के पहले मुकाबले में शुभमन गिल भले ही 98 रन बनाकर शतक से चूक गए। लेकिन, इसके साथ ही उन्‍होंने इतिहास रच दिया। वह WTC में सबसे पहले 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय बन गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Nov 2026, 1:20 PM IST

Shubman Gill First Indian WTC to breach the 3000 runs

भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Shubman Gill First Indian WTC History to breach the 3000 runs: भारत और न्‍यूजीलैंड दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक पहली पारी के आधार पर 118 रन से बढ़त हासिल कर ली है। न्‍यूजीलैंड इस मुकाबले में अपनी पहली पारी में 368 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद तीसरे दिन स्‍टंप तक भारत ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से जहां केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल अपने शतक से चूक गए। उन्‍होंने 146 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्‍कों की मदद से 98 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ गिल अब सबसे पहले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं।

ऋषभ पंत ने भी पूरे किए WTC में 3000 रन

बता दें कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाजों की सूची में शुभमन गिल 3015 रन के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में अपने मौजूदा टेस्‍ट में ही 3003* रन तक पहुंचे हैं। उनके बाद तीसरे नंबर पर टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके रोहित शर्मा हैं, जिन्‍होंने डब्‍ल्‍यूटीसी में 2716 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 2675 रन, यशस्‍वी जायसवाल 2673 रन और केएल राहुल 2419 रन के साथ क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचरनऔसत
1शुभमन गिल433,01543.07
2ऋषभ पंत433,00342.90
3रोहित शर्मा402,71641.15
4रवींद्र जडेजा502,67541.79
5यशस्वी जायसवाल312,67348.60
6केएल राहुल362,41938.39

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीदेशमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
1जो रूटENG801476,81526250.852325
2स्टीव स्मिथAUS631104,80421149.021421
3मार्नस लाबुशेनAUS631154,65121543.871124
4ट्रेविस हेडAUS621064,20017541.581215
5बेन स्टोक्सENG641173,85717635.06819
6बाबर आजमPAK45833,62619647.09824
7उस्मान ख्वाजाAUS47883,46423243.30814
8जैक क्रॉलीENG571053,31426731.86420
9हैरी ब्रूकENG37643,21431751.01917
10केन विलियमसनNZ32583,02525158.17117
11शुभमन गिलIND43773,01526943.071010
12धनंजय डी सिल्वाSL41733,01216744.951014
13ऋषभ पंतIND43753,00314642.90619