IND vs NZ 1st Test records: वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 486 रन बनाए हैं और 118 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है। भारत की ओर से केएल राहुल ने जहां 136 रन की शानदार शतकीय पारी खेली है। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 85 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 98 रन और ऋषभ पंत ने नाबाद 55 रन की पारी खेली है। भारतीय बल्लेबाजों ने इन दमदार पारियों के साथ न्यूजीलैंड की सरजमीं और विदेशी पर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है, जब भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने विदेश में एक पारी में 50 रन से ज्यादा का स्कोर किया है।