दरअसल, ये वाक्या भारतीय पारी के 108वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुआ। नाथन स्मिथ ने शुभमन गिल को गेंद फेंकी। यह स्मिथ की लेंथ पर एक निप-बैकर थी, गिल डिफेंड करने के लिए फ्रंट फुट पर गए। गेंद के पैड से टकराने से पहले ऐसा लगा कि अंदर का किनारा लगा है और डिफ्लेक्शन भी हुआ है। लेकिन, अपील के बाद अंपायर ने गिल को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। मजेदार बात ये कि गिल को पता ही नहीं था कि गेंद उनके बल्ले से लगी है या नहीं। इसके बाद गिल पंत के पास गए और उनसे बात करने के बाद रिव्यू लेने का फैसला लिया।