3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: भारत ने पदक तालिका में लगाई छलांग, 21 गोल्ड समेत 85 मेडल के साथ चौथे स्थान पर पहुंचा

Asian Games 2026 Medal tally: एशियन गेम्स 2026 की पदक तालिका में छलांग लगाते हुए भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 03, 2026

Indian Cricket Team with Gold Medals

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल्स के साथ भारतीय क्रिकेटर्स (Photo - BCCI)

एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 में भारत (India) के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया है, जिसकी बदौलत भारत ने पदक तालिका में छलांग लगाई है और चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पदक तालिका में भारत से आगे चीन (China), जापान (Japan) और साउथ कोरिया (South Korea) हैं, जो क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

भारत ने जीते 85 मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 85 मेडल जीते। यह एशियन गेम्स के इतिहास में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इस टूर्नामेंट में 21 गोल्ड मेडल, 27 सिल्वर मेडल और 37 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते।

किन खिलाड़ियों/टीमों ने जीते मेडल?

गोल्ड मेडल - 21

खेलखिलाड़ी/टीम
क्रिकेटभारतीय महिला टीम (टी20)
क्रिकेटभारतीय पुरुष टीम (टी20)
कबड्डीभारतीय महिला टीम
कबड्डीभारतीय पुरुष टीम
हॉकीभारतीय महिला टीम
हॉकीभारतीय पुरुष टीम
शूटिंग (मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल)कमलजीत और सुरुचि सिंह
शूटिंग (महिला ट्रैप)नीरू ढंडा
शूटिंग (मिक्स्ड ट्रैप)क्यानन चेनाई और नीरू ढंडा
तीरंदाजी ज्योति सुरेखा वेन्नम, प्रीतिका प्रदीप और चिकिता तनिपर्थी (महिला कंपाउंड टीम)
तीरंदाजीचिकिता तनिपर्थी और साहिल जाधव (मिक्स्ड कंपाउंड)
तीरंदाजीसाहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु और कुशल दलाल (पुरुष कंपाउंड टीम)
तीरंदाजीअंकिता भकत, कुमकुम मोहोद और कीर्ति शर्मा (महिला रिकर्व टीम)
तीरंदाजीकुमकुम मोहोद (महिला रिकर्व व्यक्तिगत)
एथलेटिक्स (महिला 4×400 मीटर रिले)विथ्या रामराज, किरण पाहल, पूवम्मा एमआर और प्राची चौधरी
बॉक्सिंग (महिला 75 किलोग्राम)लवलीना बोरगोहेन
बॉक्सिंग (महिला 75 किलोग्राम)परवीन हूडा
बॉक्सिंग (पुरुष 80 किलोग्राम)अंकुश पंघाल
कुश्ती (पुरुष 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल)सुजीत कलकल
कुश्ती (पुरुष 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल)अमन सहरावत
गोल्फप्रणवी उर्स (महिला व्यक्तिगत)

सिल्वर मेडल - 27

खेलखिलाड़ी/टीम
शूटिंग (महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम)इलावेनिल वालारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद
शूटिंग (महिला 10 मीटर एयर राइफल)इलावेनिल वालारिवन
शूटिंग (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम)रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों
शूटिंग (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल)हिमांशु ढिल्लों
शूटिंग (पुरुष 50 मीटर राइफल 3पी टीम)ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार
शूटिंग (महिला 50 मीटर राइफल 3पी टीम)विदर्सा विनोद, आशी चौकसे और तिलोत्तमा सेन
शूटिंग (महिला ट्रैप टीम)नीरू ढंडा, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत
शूटिंग (महिला 25 मीटर पिस्टल)ईशा सिंह
भारोत्तोलन (महिला 49 किलोग्राम)मीराबाई चानू
वुशु (महिला 60 किलोग्राम सांडा)रोशिबिना देवी
एथलेटिक्स (मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले)मनु टी. एस., पूवम्मा माचेट्टीरा, विशाल टी. के., विथ्या रामराज, जय कुमार और किरण पहल
एथलेटिक्स (पुरुष 10,000 मीटर रेस)गुलवीर सिंह
एथलेटिक्स (पुरुष 1,500 मीटर रेस)गुलवीर सिंह
एथलेटिक्स (पुरुष मैराथन)सावन बरवाल
एथलेटिक्स (पुरुष शॉट पुट)तजिंदरपाल सिंह तोर
एथलेटिक्स (महिला लॉन्ग जंप)एंसी सोजन
एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप)सर्वेश कुशारे
एथलेटिक्स (पुरुष लॉन्ग जंप)मुरली श्रीशंकर
एथलेटिक्स (पुरुष जैवलिन थ्रो)यशवीर सिंह
स्क्वैश (पुरुष सिंगल्स)अभय सिंह
स्क्वैश (महिला सिंगल्स)अनाहत सिंह
तीरंदाजीधीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे (पुरुष रिकर्व टीम)
तीरंदाजीकुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मादेवरा (मिक्स्ड रिकर्व)
कुश्ती (महिला 53 किलोग्राम)अंतिम पंघाल
कुश्ती (पुरुष ग्रीको-रोमन 97 किलोग्राम)नितेश सिवाच
सेलिंगप्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस
गोल्फप्रणवी उर्स, दीक्षा डागर और अदिति अशोक (महिला टीम)