मुंबई की टीम एलीट ग्रुप डी में गोवा, गुजरात, उत्तराखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के साथ है। मुंबई को सात मुकाबले खेलने हैं। ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर लीग स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर लीग में भी दो ग्रुप बनाए जाएंगे, जिसमें ग्रुप ए और ग्रुप बी होगा। दोनों ग्रुप में 4-4 टीमें होंगी और टॉप की टीमें सीधे खिताबी मुकाबले में 6 दिसंबर को मैदान पर उतरेंगी।