10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ 3rd ODI: देरी से शुरू होगा तीसरा वनडे मुकाबला, गीले आउटफील्ड की वजह से बदला समय

Hamilton ODI Update: हैमिल्टन में पिछले 12 घंटे हुई बारिश की वजह से आउटफील्ड इतना गीला हो चुका है कि मैच के लिए टॉस समय पर नहीं हो सका। अब बिना ओवर्स की कटौती के यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8.02 बजे शुरू होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 10 Nov 2026, 7:22 AM IST

IND vs NZ

शुभमन गिल और विराट कोहली (फोटो- BCCI)

India vs New Zealand, Hamilton ODI Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा। पिछले 12 घंटे हुई बारिश की वजह से आउटफील्ड इतना गीला हो चुका है कि मैच के लिए टॉस समय पर नहीं हो सका। अब बिना ओवर्स की कटौती के यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8.02 बजे शुरू होगा। अंपायर्स ने टॉस के समय यानी भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे आखिरी निरिक्षण किया और अपडेट दी। जिसके अनुसार मैच पूरे 50 ओवर का ही होगा अगर बारिश नहीं होती है तो।

सेडन पार्क में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड शानदार

हालांकि सेडन पार्क के मौसम को लेकर तूफान की चेतावनी जारी हुई है। इसकी वजह से मैच पूरा मैच पूरा होने की संभावना कम नजर आ रही है। इसी मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया था, जहां टीम इंडिया द्वारा दिए गए 192 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने सिर्फ 18 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। अन्य ग्राउंड्स की तूलना में यहां कीवी टीम का रिकॉर्ड बेहतर है। हालांकि अगर यह मैच शुरू होता है तो मेजबानों पर सीरीज में बने रहने की चुनौती रहेगी। हालांकि यहां पिछले 12 मुकाबलों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है, जो पूरे 50 ओवर के हुए हैं।

पहले दोनों मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं और दोनों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।