10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ 3rd ODI: टॉस होते ही बारिश ने फिर दी दस्तक, शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें प्लेइंग 11

India vs New Zealand 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच को 40-40 ओवर का निर्धारित किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 10 Nov 2026, 9:46 AM IST

India vs New Zealand

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- BCCI)

India vs New Zealand, Hamilton ODI Update: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, टॉस होते ही हैमिल्टन में बारिश ने एक बार फिर से दस्तक दे दी, जिसकी वजह से मैच शुरू नहीं हो सका। टॉस के बाद मैदान और पिच को तुरंत कवर कर दिया गया। टॉस के बाद जितनी देर बारिश होगी, हर 4 मिनट में एक ओवर कम हो जाएगा। फिलहाल 40-40 ओवर का मुकाबला निर्धारित किया गया है, जो सुबह 9:30 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच शुरू नहीं हो पाया।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में एक बदलाव

टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि दूसरी ओर मिचेल सेंटनर ने ब्लेयर टिकनर को बाहर कर मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया है। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

बारिश की वजह से टॉस 2 घंटे की देरी से हुआ। इसका असर मैच की निर्धारित ओवरों पर पड़ा है। मैच अब 50 की जगह 40 ओवर का खेला जाएगा। एक गेंदबाज अधिकतम 8 ओवर की गेंदबाजी कर सकता है। वनडे सीरीज बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावित रही है। दूसरे वनडे में भी बारिश की दखल की वजह से डीएलएस नियम के तहत भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया था।

पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम शुरुआती 2 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना चुकी है। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। इस मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल सहित कई बार स्टार टेस्ट सीरीज की तैयारी में व्यस्त हो जाएंगे। आखिरी दो वनडे मैच भारत को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलना है।