17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘में उसे रोज छिप-छिपकर देखने लगा’, पहले पति की हत्या की, फिर पत्नी को मारा, रोती बच्ची को भी उठाकर पटक दिया

Kannauj Double Murder: कन्नौज में आरोपी ने बताया कि महिला को नाइट ड्रेस पहनकर झाड़ू लगाते देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद वह रोज छिपकर उसे देखने लगा। मौका मिलने पर घर में घुसा और पति-पत्नी की हत्या कर दी। फिर महिला की लाश के साथ 4 से 5 बार संबंध बनाए। पिता के शव के पास रो रही 2 साल की बच्ची को चुप कराने के लिए आरोपी ने उसे भी उठाकर पटक दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 17 Nov 2026, 9:31 AM IST

UP News

कन्नौज में पति-पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी (X Photo Shivani Sahu)

Kannauj Murder Case: कन्नौज में पति-पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में वारदात की पूरी कहानी बताई है। आरोपी के मुताबिक, वह महिला को मैक्सी पहनकर झाड़ू लगाते हुए देखता था। इसके बाद उसकी नीयत खराब हो गई और वह रोज छिपकर महिला को देखने लगा। 4 नवंबर की रात वह मौका पाकर घर में घुस गया। उस समय पति-पत्नी अलग-अलग बिस्तर पर सो रहे थे। आहट होने पर पति जागा तो आरोपी ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद महिला जागी और फोन करने लगी, लेकिन आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान पिता के साथ सो रही 2 साल की बच्ची भी जाग गई और रोने लगी। आरोपी ने उसे भी उठाकर पटक दिया। इसके बाद उसने महिला की लाश के साथ 4 से 5 बार संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

'महिला मैक्सी पहनकर झाड़ू लगा रही थी। मैंने उसे देखा तो मेरी नीयत...'

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया। उसकी पहचान तालग्राम के भोजापुर गांव निवासी योगेश सिंह राजपूत उर्फ पंगा (25) के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था और गुरसहायगंज में रह रहा था। उसने बताया कि एक दिन अस्पताल में एक महिला मैक्सी पहनकर झाड़ू लगा रही थी। मैंने उसे देखा तो मेरी नीयत खराब हो गई। इसके बाद मैं रोज वहां जाने लगा और छिप-छिपकर उसे देखने लगा।

पहले हत्या फिर महिला की लाश के साथ 4 से 5 बार संबंध बनाए।

आरोपी ने बताया कि 4 नवंबर को वह दो-तीन बार महिला के घर गया, लेकिन वहां ताला लगा था। बाद में महिला अपने पति के साथ घर पहुंची। आरोपी उनके सोने का इंतजार करता रहा। इसके बाद छत पर चढ़कर तिरपाल काटा और दीवार के सहारे घर में कूद गया। उसके पास एक डंडा भी था।

आरोपी ने बताया कि पति-पत्नी अलग-अलग बिस्तर पर सो रहे थे। आहट सुनकर पति जागा तो उसने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद महिला जाग गई और किसी को फोन करने लगी। आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर फोन काट दिया। फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर महिला की लाश के साथ 4 से 5 बार संबंध बनाए।

बच्ची को भी उठाकर पटक दिया

आरोपी ने कबूल किया कि पिता के साथ सो रही बच्ची रोने लगी तो उसने उसे भी उठाकर पटक दिया। इसके बाद उसने महिला की लाश के साथ संबंध बनाए। वह घर से निकलते समय पर्स में रखे 5 हजार रुपये और ATM कार्ड भी ले गया। उसने बताया कि झाड़ियों में पहले से अपने कपड़े छिपाकर रखे थे। खून लगे कपड़े और डंडा खंडहर में फेंकने के बाद दूसरे कपड़े पहनकर वहां से निकल गया।

पहले भी मां-बेटी की हत्या कर चुका है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने साल 2022 में भोजापुर में मां-बेटी की हत्या की थी। वह 20 साल की लड़की के साथ रेप करने के इरादे से घर में घुसा था। शोर सुनकर लड़की की मां जाग गईं और विरोध करने लगीं। इसके बाद आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी।

2 दिसंबर 2022 को आरोपी गिरफ्तार हुआ था और जेल में बंद था। करीब एक महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था। कन्नौज पुलिस ने रविवार को उसकी तलाश के दौरान मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पैसे खत्म होने पर उसने एक व्यक्ति को रोका था। उस व्यक्ति के शोर मचाने के बाद वह पकड़ा गया।