9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज में दिवाली की रात गोली मारकर हत्या, कांग्रेस जिला महासचिव पर लगा आरोप

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दीपावली की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. चुनावी रंजिश के चलते बीजेपी विधायक अर्चना पांडे के पारिवारिक भाई और अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 9 Nov 2026, 10:52 AM IST

ratlam news

crime news

कन्नौज के छिबरामऊ में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित पर है। बताया गया है कि चचेरे भाई को थप्पड़ मारने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अधिवक्ता पर चार गोलियां चलाईं।

मृतक की पहचान ककराई मोहल्ला निवासी अनुज कुमार चतुर्वेदी के रूप में हुई है। वह गणेश शंकर चतुर्वेदी के पुत्र थे। घटना दिवाली की शाम करीब सात बजे की है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अनुज को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

चचेरे भाई को थप्पड़ मारने के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि अनुज के चचेरे भाई बसंत को अमोल दीक्षित ने थप्पड़ मार दिया था। इसके पीछे राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है। बसंत ने घर पहुंचकर अनुज को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अनुज अपने चचेरे भाई के साथ अमोल के घर पहुंचे और थप्पड़ मारने की वजह पूछी। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान अमोल ने पिस्टल निकालकर अनुज पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच आरोपी वहां से भाग निकला।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

फायरिंग की सूचना पर छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे और सीओ मयंक मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस घायल अधिवक्ता को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वकील का शव देखकर रो पड़ीं भाजपा विधायक

हत्या की जानकारी मिलने पर छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय भी अस्पताल पहुंचीं। अनुज का शव देखकर वह भावुक हो गईं और फफककर रो पड़ीं। विधायक ने बताया कि उन्होंने किसी काम के सिलसिले में कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे को फोन किया था। इसी दौरान उन्हें घटना की जानकारी मिली। मृतक के चाचा रवि उनके ड्राइवर हैं। इस वजह से अनुज के परिवार से उनका पारिवारिक जुड़ाव है।