13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

Kannauj Accident: कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
road accident

Road Accident, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

Kannauj Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंगलवार दोपहर को भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक हेड कांस्टेबल और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद के काफिले में दो गाड़ियां थीं। सुब्रत पाठक की गाड़ी आगे चल रही थी। वहीं दूसरी गाड़ी में उनकी सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अभिषेक त्रिपाठी, कॉन्स्टेबल कुंवरपाल और ड्राइवर शरद प्रकाश थे।

हादसा कैसे हुआ?

यह घटना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन-145 के पास करीब दोपहर 2 बजे घटी। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक इटावा से कन्नौज की ओर जा रहे थे। उनके काफिले के पीछे चल रही स्कॉर्पियो अचानक नियंत्रण खोकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। गाड़ी में सवार हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की दर्दनाक मौत हो गई। हेड कांस्टेबल कुंवरपाल और प्राइवेट चालक शरद कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में हैं।
पुलिस और एक्सप्रेसवे टीम को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

परिवार की पुरानी त्रासदी

सुब्रत पाठक के परिवार के लिए यह एक्सप्रेसवे पहले भी दुखद यादें लेकर आया है। फरवरी 2019 में इसी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनके पिता ओम प्रकाश पाठक और चाचा महेश चंद्र की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस समय कोहरे के कारण उनका वाहन खड़े डंपर से टकराया था।

हेड कांस्टेबल की मौत से पुलिस विभाग में शोक

हादसे की सूचना मिलते ही कन्नौज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक स्वयं सुरक्षित हैं। यह हादसा एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और सतर्कता की जरूरत को रेखांकित करता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना का सटीक कारण जांच के बाद सामने आएगा। घायल पुलिसकर्मी और चालक के परिजनों में मातम छा गया है। हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी के निधन से पुलिस परिवार में शोक की लहर है।