24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Kannauj / कन्नौज में भीषण हादसा, स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत, 20 घायल

कन्नौज में भीषण हादसा, स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत, 20 घायल

Kannauj Bus Accident: कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। बस में 50 बच्चे और 6 शिक्षक सवार थे। सभी पिकनिक मनाने जा रहे थे। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 24 Nov 2026, 9:26 AM IST

UP News

कन्नौज में भीषण हादसा, स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर (एक्स पोस्ट Kannauj Police)

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बच्चों से भरी टूर बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। सड़क किनारे टॉयलेट के लिए रुकी बस में तेज रफ्तार आलू लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में फंसे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस और बचाव दल ने राहगीरों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 घायल हैं।

बस में सवार थे 50 बच्चे और 6 शिक्षक

पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की है। इसमें करीब 50 स्कूली बच्चे और 6 शिक्षक स्टाफ के लोग सवार थे। बस बच्चों को लेकर टूर पर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, यूपीडा की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

टॉयलेट के लिए रुकी थी बस, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

हादसा कन्नौज जिले में ठठिया थाना क्षेत्र के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 210 पर बस चालक ने बच्चों को टॉयलेट कराने के लिए गाड़ी किनारे रोक दी थी। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार आलू लदा ट्रक बस में पीछे से जा घुसा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार बच्चे अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे।

4 बच्चों की मौत, 20 का इलाज जारी

हादसे में घायल बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 4 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। करीब 20 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य चलाया गया। पुलिस और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी रहीं।