21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

Saurabh Rajput Murder Case: नीला ड्रम केस में फांसी की सजा पा चुकी मुस्कान अब बेटी से मिलना चाहती है। इसके लिए वह जेल प्रशासन को तीन बार चिट्ठी लिख चुकी है। हालांकि, जेल आने के बाद से उससे मिलने कोई परिजन नहीं पहुंचा। 30 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 21 Nov 2026, 7:50 AM IST

UP News

नीले ड्रम वाली मुस्कान केस में बड़ा अपडेट। फोटो सोर्स-ANI

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम केस में पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में फांसी की सजा पा चुकी मुस्कान अब अपनी बेटी से मिलना चाहती है। इसके लिए वह जेल प्रशासन को तीन बार चिट्ठी लिखकर मुलाकात की गुहार लगा चुकी है। हालांकि, जेल आने के बाद से अब तक उससे मिलने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है। पीहू फिलहाल अपने ननिहाल में रह रही है। उसके परिजन पहले ही मुस्कान से रिश्ता रखने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में बेटी से मिलने की उसकी कोशिश चर्चा में है।

बेटी से मिलने के लिए तीन बार लिखी चिट्ठी

मुस्कान जब से जेल में बंद है, तब से उससे मिलने के लिए कोई परिजन नहीं आया है। अब वह अपनी बेटी से मिलना चाहती है। सजा सुनाए जाने के बाद से वह तीन बार जेल प्रशासन को चिट्ठी दे चुकी है। इन चिट्ठियों के जरिए उसने बेटी से मुलाकात कराने की मांग की है। मुस्कान की बेटी इस समय अपने ननिहाल में है। परिवार के लोग पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे मुस्कान से कोई संबंध नहीं रखना चाहते। ऐसे में बेटी से मुलाकात को लेकर मुस्कान की कोशिश जारी है।

खबर अपडेट हो रही है...