मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंच गए हैं। यहां वह मेरठ छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम योगी पूर्व सैनिकों को संबोधित करेंगे और वीर नारियों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा वह राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक जताएंगे। मुख्यमंत्री का मेरठ में करीब ढाई घंटे रुकने का कार्यक्रम है।