कमरे में पीहू की स्कूल यूनिफॉर्म, किताबें, आईकार्ड और स्कूल बेल्ट भी मिले हैं। इसके अलावा उसकी गुड़िया, टेडीबियर, खिलौने, पालना और झूला भी कमरे में मौजूद थे। मकान में बच्ची से जुड़ी कई चीजें बिखरी पड़ी थीं, लेकिन पूरे परिवार की कोई साझा तस्वीर सामने नहीं आई। वहीं, मकान से मुस्कान रस्तोगी का बर्थ सर्टिफिकेट भी मिला है। यह प्रमाणपत्र नगर निगम से साल 2014 में जारी किया गया था। इसके अलावा कमरे में इंडियन एयरलाइंस का सौरभ के नाम का फ्लाइट टिकट भी मिला है। पीहू की किताबों, तस्वीरों और दस्तावेजों से सामने आई ये बातें अब इस मामले की जांच और परिवार के रिश्तों को समझने के लिहाज से अहम मानी जा रही हैं।