17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन से बात करने पर रोहित की हत्या, गंगनहर में फेंका शव, चार गिरफ्तार; मुख्य आरोपी सुजल फरार

कंकरखेड़ा के सिंधावली गांव के लापता रोहित की हत्या का खुलासा। बहन से बातचीत की रंजिश में गला दबाकर शव गंगनहर में फेंका, चार गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 17 Nov 2026, 8:59 AM IST

Kankarkhera murder case

कंकरखेड़ा। सिंधावली गांव निवासी रोहित (21) की बरामदगी की मांग को लेकर रविवार को परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों अक्षय, कुणाल, अमित और जतिन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोहित सुजल की बहन से बात करता था और समझाने पर भी नहीं मानता था। इसलिए उन्होंने रोहित की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को भोला झाल के पास गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि रोहित एक नवंबर से लापता था। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को हंगामे के दौरान परिजनों ने चार युवकों पर रोहित को गायब करने का आरोप लगाया था। जांच में सामने आया कि रोहित का गांव निवासी सुजल की बहन से प्रेम प्रसंग था। सुजल ने उसे अपनी बहन से बात करने से मना किया था। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही। इसी रंजिश में सुजल ने अपने चचेरे भाई अक्षय और दोस्तों संग मिलकर रोहित की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने सोमवार को अक्षय, कुणाल, अमित और जतिन को गिरफ्तार कर लिया। युवती का भाई सुजल अभी फरार है।

गंगनहर में शव की तलाश में जुटी एसडीआरएफ
एसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक नवंबर को उन्होंने रोहित को फोन कर भोला झाल पर बुलाया। वहां पहुंचते ही उसे घेर लिया गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, अक्षय ने गला दबाकर रोहित की हत्या की। इस दौरान सुजल, कुणाल, जतिन और अमित मौके पर मौजूद थे। राज छिपाने के लिए आरोपियों ने शव गंगनहर में फेंक दिया। वारदात के बाद सभी ने शराब पी और वापस गांव लौट आए। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। फरार आरोपी सुजल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भोला झाल व आसपास गंगनहर में शव की तलाश कर रही हैं।