18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Kannauj / पहले पति की हत्या, फिर पत्नी का कत्ल और रोती बच्ची को पटक दिया, 3 घंटे तक कमरे में रुका रहा, छोटी उम्र में ही बन गया था शातिर अपराधी

पहले पति की हत्या, फिर पत्नी का कत्ल और रोती बच्ची को पटक दिया, 3 घंटे तक कमरे में रुका रहा, छोटी उम्र में ही बन गया था शातिर अपराधी

यूपी के कन्नौज में मासूम के सामने ही उसके माता-पिता की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी मां की लाश से ही रेप किया गया। जघन्य वारदात करने वाला आरोपी पहले भी इसी तरह डबल मर्डर कर चुका है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 18 Nov 2026, 12:57 PM IST

kannauj gursahaiganj double murder accused arrest

कन्नौज में पति-पत्नी की हत्या और महिला के शव के साथ दुष्कर्म के आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास सामने आया है। 2022 में भी घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या की थी। इस मामले में जेल में बंद आरोपी करीब एक महीने पहले ही बाहर आया था। जेल से निकलने के बाद उसने गुरसहायगंज में फिर वैसी ही वारदात को अंजाम दिया।

दंपती को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपी ने महिला के शव के साथ हैवानियत करते हुए चार से पांच बार दुष्कर्म किया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में यह बात स्वीकार की है। वह करीब तीन घंटे तक कमरे में रहा।

मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का है। 5 नवंबर की सुबह पुराने PHC परिसर में बने आवास में पति-पत्नी के शव मिले थे। 2 साल की बच्ची पिता के शव के पास रो रही थी। जब एक रिश्तेदार घर पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान CCTV फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया। उसकी पहचान योगेश के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस की योगेश से मुठभेड़ हुई। दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस, गुरसहायगंज कोतवाली, सौरिख और विशुनगढ़ थाने की पांच टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच आगे बढ़ी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए संदिग्ध की पहचान योगेश उर्फ पंगा निवासी भोजापुर, थाना तालग्राम के रूप में हुई।

छत के रास्ते घर में घुसा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह परिवार को थोड़ा-बहुत जानता था। उसे पता था कि वे पुराने सीएचसी परिसर में बने आवास में रहते हैं। चार-पांच नवंबर की रात वह घर में घुसा था। घर के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। ऐसे में उसने छत पर आंगन में लगी पन्नी और तिरपाल को किनारे से फाड़ा और उसी रास्ते घर के अंदर दाखिल हो गया।

आरोपी के मुताबिक, घर में पहुंचा तो संजीव और उनकी पत्नी जाग गए। इस पर उसने अपने साथ लाए सफेदा के डंडे से पति पर हमला कर दिया। इसके बाद पत्नी पर भी वार किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद महिला के शव के साथ दुष्कर्म की। फिर पांच हजार रुपये और एटीएम कार्ड निकाल फरार हो गया।

भागने के रास्ते पर छिपाए थे खून से सने कपड़े

एसपी के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी उसी रास्ते से छत के रास्ते बाहर निकला, जहां से वह घर में दाखिल हुआ था। पुलिस पूछताछ में उसने खून से सने कपड़े, वारदात में इस्तेमाल डंडा और चोरी किए गए सामान के बारे में जानकारी दी है।

पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

एसपी ने बताया कि रविवार को पुलिस को आरोपी के संबंध में सूचना मिली थी। टीम ने खेसारी के जंगल में घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा और गिरफ्तारी के लिए जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। महिला के साथ दुष्कर्म की बात सामने आने पर फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है। पुलिस बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रही है।

तीन साल पहले भी मां-बेटी को बनाया था निशाना

हत्यारोपी योगेश उर्फ पंगा 10 साल की उम्र से छोटी-छोटी वारदात को अंजाम देने लगा था। वर्ष 2021 में पड़ोसी गांव की लड़की से छेड़छाड़ में पीटा गया, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। वर्ष 2022 में गांव में मां-बेटी की हत्या की थी, जिसके बाद वह जेल चला गया था। अगस्त 2026 में जेल से हत्यारोपी जमानत पर बाहर आया, जिसके बाद से गांव के लोग दहशत में थे। ग्रामीणों ने बताया कि उसके डर से घरों से बाहर रात में रहना बंद कर दिया था। मवेशियों को भी घरों में बांधने लगे थे। मवेशी चुरा कर बेच लेना और राहजनी, चोरी जैसी वारदात में लिप्त रहता था।