10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को रौंदा, तीनों की मौत

कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस तीनों को रात में ही तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 10 Nov 2026, 8:54 AM IST

Accident News

रोड एक्सीडेंट (Representational Photo)

कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस तीनों को रात में ही तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के रहने वाले मनीष कुमार (28) पुत्र शशिकांत, वेद प्रकाश (40) पुत्र तुलाराम और विजय (35) पुत्र सुभाष चंद्र के रूप में हुई है।

ऐसे हुआ हादसा

बताया गया कि तीनों दोस्त बीती रात एक ही बाइक पर सवार होकर इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहे की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कचाटीपुर गांव स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।