Kannauj Wife Murder Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक पति पर अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालने और जिंदा जलाकर मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पति को शक था कि पत्नी का गांव के ही एक युवक से अफेयर चल रहा है। गुरुवार सुबह उसने पहले पत्नी को कुर्सी से बांधा, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। आरोपी पति दोनों बच्चों को लेकर फरार है।