पुलिस के अनुसार, हमले की वजह कैफे में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के दोस्त को टोकना था। महिला कर्मचारी का दोस्त मोहम्मद शाहरुख आए दिन उससे मिलने कैफे आता था। इस बात पर मयंक ने आपत्ति जताई थी। इसे लेकर शाहरुख ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 5 नवंबर की रात शाहरुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर मयंक पर हमला कर दिया। वैशाली नगर थाना पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों मोहम्मद शाहरुख, अकमान और मोहम्मद रसीद उर्फ अल्तमस को गिरफ्तार कर चुकी है।