वैशाली नगर थाना प्रभारी अरविंद सिंह शेखावत के मुताबिक, 5 नवंबर की रात कैफे बंद करने के बाद मयंक पैदल घर जा रहे थे। कैफे से कुछ दूरी पर गली के मोड़ के पास पहले से कुछ युवक मौजूद थे। जैसे ही मयंक वहां पहुंचे, हमलावर पीछे से दौड़कर आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर वार लगने से मयंक जमीन पर गिर गए। इसके बाद भी आरोपी उन पर लगातार डंडे बरसाते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक और स्कूटी पर सवार अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गए।