Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश में फिलहाल दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बनी हुई है, जबकि शेखावाटी और माउंट आबू जैसे इलाकों में रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 15 नवंबर के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरी हवाओं के मैदानी इलाकों में पहुंचने से खासकर पश्चिमी राजस्थान में तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की संभावना है।