Rajasthan Bikaner Train Accident: बीकानेर शहर में घड़सीसर रेलवे अंडरब्रिज के पास रविवार को दर्दनाक रेल हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस को मौके के लिए रवाना किया गया। वहीं, वार्ड नंबर 30 के पार्षद अब्दुल सत्तार भी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल, हादसे की वजह और मृतकों की पहचान की जा रही है।