आयोजन के दौरान माता महालक्ष्मी की भव्य महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रवक्ता धर्मेश शर्मा ने बताया कि माता महालक्ष्मी मंदिर में प्राचीन समय से ही श्रद्धालुओं की गहरी आस्था रही है। मान्यता है कि जो भक्त लगातार 16 शुक्रवार माता लक्ष्मी का व्रत करते हैं और मंदिर में दर्शन करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते वर्षभर बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।