17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कालवाड़ रोड चौड़ीकरण: दुकानों पर लगे लाल निशान, व्यापारियों की बढ़ी धड़कनें, दूसरे चरण में जयपुर का एक और रोड होगा चौड़ा!

Jaipur Kalwar Road: जयपुर में कालवाड़ बाइपास से गोविंदपुरा बस स्टैंड चौराहे तक करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क की प्रस्तावित सीमा का डिमार्केशन किया गया। सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण भी चिह्नित किए गए। निशान लगते ही व्यापारियों में खलबली मच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Nov 2026, 1:18 PM IST

Jaipur Kalwar Road

Jaipur Kalwar Road. Photo- Patrika

Jaipur Kalwar Road: कालवाड़ रोड को 160 फीट चौड़ा करने की तैयारी के बीच सोमवार को जेडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी। कालवाड़ बाइपास से गोविंदपुरा बस स्टैंड चौराहे तक करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क की प्रस्तावित सीमा का डिमार्केशन किया गया। जेडीए की छह टीमों ने सड़क के दोनों ओर नाप-जोख कर दुकानों और अन्य निर्माणों पर लाल निशान लगाए। सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण भी चिह्नित किए गए। निशान लगते ही व्यापारियों में खलबली मच गई।

जेडीए की छह टीमों ने शुरू किया डिमार्केशन

जेडीए की छह टीमों ने कालवाड़ बाइपास से रावण गेट, नौ दुकान करधनी होते हुए गोविंदपुरा बस स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर नाप-जोख की औश्र सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों पर लाल निशान लगाए गए।

व्यापारियों में चिंता

जेडीए की टीमें जैसे-जैसे दुकानों और प्रतिष्ठानों पर निशान लगाती आगे बढ़ीं, व्यापारियों में चिंता बढ़ती गई। सड़क सीमा में कई व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य निर्माण आ रहे हैं। अधिकारियों ने दुकानदारों से इन्हें स्वेच्छा से हटाने की अपील की।

व्यापार मंडल ने मांगा दो माह का समय

कार्रवाई के दौरान तकिया की चौकी और गोविंदपुरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जेडीए आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने सड़क सीमा में आ रहे निर्माण स्वेच्छा से हटाने के लिए डेढ़ से दो माह का समय मांगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल लाल यादव ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण क्षेत्र के विकास और आवागमन के लिए जरूरी है, लेकिन प्रतिष्ठानों के टूटने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। इसलिए निर्माण हटाने के लिए उचित समय मिलना चाहिए।

अधिकारियों ने जल्द काम शुरू होने के दिए संकेत

डिमार्केशन करने वाली टीमों में उपायुक्त, तहसीलदार, सहायक नगर नियोजक, प्रवर्तन अधिकारी और पटवारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होगा।

जयपुर-फलौदी मेगा हाईवे तक सफर आसान

कालवाड़ रोड 160 फीट चौड़ी होने से जयपुर शहर और जयपुर-फलौदी मेगा हाईवे की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि चौड़ीकरण से अतिक्रमण की समस्या दूर होगी और जाम से निजात मिलेगी। जेडीए दूसरे चरण में हाथोज-किशोरपुरा रोड को चौड़ा करने की योजना पर भी काम कर रहा है।