3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Santosh Trivedi

Santosh Trivedi

संतोष कुमार त्रिवेदी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 दशकों का अनुभव है। मूल रूप से राजस्थान के एक छोटे से गांव के रहने वाले संतोष ने मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने के बाद वर्ष 2005 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। हाइपरलोकल कंटेंट, राजनीति, अपराध, प्रशासनिक मुद्दों, जनसरोकारों और ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों को समझते हुए प्रभावी कंटेंट रणनीति तैयार करना उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। वर्तमान में संतोष कुमार त्रिवेदी पत्रिका समूह में डिजिटल हेड (राजस्थान) के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2013 में पत्रिका समूह से जुड़े संतोष त्रिवेदी ने कई नवाचार किए और बड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को कवर किया। इनमें अबू धाबी में आयोजित 23वें आईफा अवॉर्ड्स, लोकसभा और विधानसभा चुनावों की व्यापक कवरेज तथा कई विशेष डिजिटल प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्हें फेसबुक के MoJo (Mobile Journalism) प्रोग्राम का प्रमाणपत्र भी प्राप्त है। साथ ही उन्हें सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन और डिजिटल कंटेंट रणनीति की गहरी समझ है। पत्रिका समूह से पहले उन्होंने 'अमर उजाला' नोएडा कार्यालय में 7 वर्ष तक कार्य किया, जहां उन्होंने डिजिटल और प्रिंट दोनों माध्यमों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। डिजिटल डेस्क पर देश-दुनिया की प्रमुख खबरों के लेखन व संपादन के साथ-साथ कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और क्रिकेट जैसे बड़े आयोजनों के लिए विशेष माइक्रोसाइट्स बनाने में योगदान दिया। उन्होंने धर्म सेक्शन में पाठकों के लिए विशेषज्ञों से सवाल पूछने की पहल भी शुरू करवाई। 'अमर उजाला' प्रिंट में संतोष की प्रमुख जिम्मेदारी देशभर के प्रिंट संस्करणों के साथ समन्वय स्थापित करना थी। यहां उन्होंने डे प्लानिंग, दैनिक एंकर स्टोरी के चयन एवं प्रबंधन, प्रिंट संस्करणों की समीक्षा तथा विभिन्न संस्करणों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए । इसके अतिरिक्त उन्होंने जनसत्ता में रिपोर्टिंग और डेस्क, यूनीवार्ता में डेस्क तथा ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) में प्रशिक्षु रिपोर्टर के रूप में भी कार्य किया है। संपर्क करें: santosh.trivedi@in.patrika.com