
नाबालिग रुचिका के परिवार से CJP नेता ने की बात
PM Modi controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सार्वजनिक रूप से माफ किए जाने और बच्ची द्वारा माफी मांगने का वीडियो जारी करने के बावजूद 15 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) वापस न होने से उनका परिवार बेहद आहत और चिंतित है। इस बीच, 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने पीड़ित परिवार से संपर्क साधकर उन्हें हर संभव कानूनी सहायता और मानसिक सहयोग (काउंसलिंग) देने का आश्वासन दिया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि ने पीड़ित बच्ची की मां से बात करने के बाद सोशल मीडिया पर स्थिति साझा की। CJP नेता ने कहा है कि बच्ची की मां से मेरी बात हुई है। वे काफी दुखी और गुस्से में हैं। बच्ची द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और खुद प्रधानमंत्री @narendramodi द्वारा उसे और अन्य बच्चों को माफ किए जाने के बावजूद अब तक एफआईआर (FIR) वापस नहीं ली गई है। इसके अलावा, मीडिया के कुछ हिस्से लगातार बच्ची के वीडियो चला रहे हैं और परिवार से सवाल पूछकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
पारिवारिक संकट की इस घड़ी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' परिवार के समर्थन में आगे आई है। party की ओर से परिजनों को भरोसा दिलाया गया है कि बच्ची के खिलाफ कोई भी दंडात्मक या कानूनी कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। परिवार को जिस भी स्तर पर कानूनी मदद की जरूरत होगी, पार्टी उसे मुहैया कराएगी। इस कठिन समय में बच्ची को जिस काउंसलिंग (Counselling) और मानसिक संबल की जरूरत होगी, उसका पूरा इंतजाम किया जाएगा।
CJP प्रतिनिधि के अनुसार, पार्टी द्वारा मिले इस आश्वासन के बाद बच्ची की मां ने काफी राहत महसूस की है और कहा है कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता या संकट पड़ने पर वे पार्टी से संपर्क करेंगी।
इस पूरे विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कई गंभीर सवाल उठाए। वहीं, सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही धमकियों के बीच नाबालिग लड़की का नया बयान भी सामने आया है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से माफी मिलने के बाद राहत महसूस होने की बात कही है।
Updated on:
02 Aug 2026 04:36 pm
Published on:
02 Aug 2026 04:08 pm
