10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेला जा रहा है। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाली यह मेगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 1994 के बाद सबसे छोटे स्पोर्ट्स प्रोग्राम के रूप में आयोजित हो रही है। इस बार 74 कॉमनवेल्थ देशों और अन्य क्षेत्रों से 3,000 से ज्यादा एथलीट 16 खेलों (10 एबल-बॉडी और 6 इंटीग्रेटेड पैरा स्पोर्ट्स) में कुल 215 मेडल इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के 23वें संस्करण में कुल 1,168 मेडल वितरित किए जाएंगे। सभी मुकाबले ग्लासगो में आठ मील के दायरे में स्थित चार वेन्यू पर खेले जाएंगे। 10 एबल-बॉडी खेलों में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, ट्रैक साइकिलिंग, बाउल्स, स्विमिंग, 3x3 बास्केटबॉल और नेटबॉल शामिल हैं। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में सबसे ज्यादा पैरा स्पोर्ट इवेंट्स आयोजित हो रहे हैं। छह इंटीग्रेटेड पैरा स्पोर्ट्स में कुल 47 मेडल इवेंट्स रखे गए हैं।





Latest Hindi News







बड़ी खबरें

View All

Patrika Special