21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

दिल्ली में राहुल गांधी गिरफ्तार, बुरहानपुर में सड़क पर उतरी कांग्रेस, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

दिल्ली में पीएम आवास के बाहर से राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, बुरहानपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस विरोध प्रदर्शनCongress virodh pradarshan

कांग्रेस आंदोलन, Congress aandolan

बुरहानपुर. दिल्ली में पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुरहानपुर कांग्रेस ने मंगलवार रात 9 बजे जयस्तंभ चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की।

कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक ने बताया कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और छात्र दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया और प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया। यह कार्रवाई लोकतंत्र विरोधी है। इसलिए बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली की घटना के विरोध में यह प्रदर्शन किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का यह विरोध जारी रहेगा।

कांग्रेस छात्रों की मांगों के साथ सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों और कांग्रेस के विरोध को दबाने के लिए गिरफ्तारी और लाठीचार्ज जैसे दमनकारी उपाय अपना रही है। नीट पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि लाखों छात्रों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी , ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन, ब्लाक अध्यक्ष वाजिद इकबाल,इंद्रसेन देशमुख, अमर यादव, शेख रुस्तम, सरिता भगत, देवेश्वर सिंह ठाकुर, हेमंत पाटील, पार्षद फहीम हाशमी, हमीद डायमंड, हाफिज मंसूरी, डॉक्टर फिरोज बैग सहित अन्य मौजूद थे।