9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

PM Modi says strict action on NEET leak: नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 21, 2026

PM Modi - File PIC

PM Modi - File PIC

PM Narendra Modi on NEET paper leak: नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पेपर लीक राजनीति का विषय नहीं है। छात्रों को लेकर सरकार संवेदनशील है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने मंगल मिलन बैठक के बाद कही है। 

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक राष्ट्रीय चिंता का विषय है और इसे राजनीति का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि इस मामले में शीर्ष कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

रिजिजू ने कहा कि बैठक में पीएम ने कहा कि हम छात्रों के साथ हैं। पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह केवल केंद्र ही नहीं, बल्कि राज्यों की भी जिम्मेदारी है कि जहां भी पेपर लीक की घटनाएं हों, वहां कठोर कदम उठाए जाएं।

CJP के प्रदर्शन के बीच आया बयान

बता दें कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का यह बयान ऐसे समय आया है कि जब नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को सीजेपी ने संसद चलो मार्च का आयोजन किया था। वहीं सीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी और अपनी मांग रखीं।

'मंगल मिलन' बैठक रही बेहद सफल

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एनडीए संसदीय दल की बैठक, जिसे अब 'मंगल मिलन' नाम दिया गया है, काफी सफल रही। प्रधानमंत्री ने सांसदों को कई अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया और हाल के महीनों में देश की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हाल में विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) और देश की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सांसदों का भी स्वागत किया गया, जिनमें नितिन नवीन भी शामिल रहे।