21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

CJP Protest: जेपी नड्डा से मुलाकात के समय CJP ने क्या-क्या रखी मांग, सामने आ गई लिस्ट

JP Nadda meets CJP leaders: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के 'संसद चलो' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया। इस बीच सीजेपी नेताओं ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर तीन मांगें रखीं, जबकि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने की खबरों का खंडन किया।
2 min read
Google source verification
Cockroach Janata Party Sansad Chalo March

CJP प्रवक्ता ने जेपी नड्डा से की मुलाकात (Photo-ANI)

Cockroach Janata Party Sansad Chalo March: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च को लेकर भारी हंगामा मचा हुआ है। प्रदर्शनकारी संसद के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसी बीच सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सौरभ दास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री से क्या बात हुई।

उन्होंने लिखा कि 2 घंटे से ज्यादा इंतजार करने के बाद आशुतोष रांका और मैंने अभी जेपी नड्डा से उनके घर पर मुलाकात की। यह महज 10 मिनट चली। हमने मांगों को लेकर नड्डा को एक लेटर सौंपा है। उन्होंने हमें भरोसा दिया कि आंतरिक रूप से चर्चा करेंगे। हम उस प्रक्रिया में हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बहुत से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की भी खबर है।

सरकार के सामने रखी तीन मांगे

सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने एक्स पर एक और अन्य पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अपनी मोदी सरकार के सामने रखी तीन मांगों का जिक्र किया है। प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी की दो मांगे थीं- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार को मुआवजा। लेकिन अब एक और मांग को जोड़ा गया है, जो कि अस्पताल में भर्ती कराए गए सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए।

क्या अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया? 

बता दें कि कई जगहों पर सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने की खबरें सामने आई थी। इस पर अब दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अभी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुमराह करने वाली खबरें चल रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह साफ किया जाता है कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और वह स्टेज पर मौजूद हैं। 

अभिजीत ने भूख हड़ताल की खत्म

बता दें कि इससे पहले सोमवार को अभिजीत दीपके ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आग्रह पर अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी। वांगचुक फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने 21 दिन की भूख हड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस ने जबरन अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद दीपके ने उनके समर्थन में आमरण अनशन शुरू किया था।