21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

महिला पटवारी लापता, मोबाइल बंद, पुराने मित्र पर शक, रतलाम पुलिस तलाश में जुटी

Woman Patwari Missing: महिला पटवारी के लापता होने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को दर्ज की गुमशुदगी, तलाश में जुटी पुलिस।
2 min read
Google source verification
ratlam

missing woman patwari alot police search underway, महिला पटवारी लापता (Source-patrika)

Ratlam Woman Patwari Missing: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट से एक महिला पटवारी के लापता होने का मामला सामने आया है। बड़वानी निवासी यह पटवारी आलोट तहसील में पदस्थ है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज की। पटवारी की तलाश में पुलिस दल जुट गए हैं। गायब होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस को एक पुरुष मित्र पर संदेह है, जो पूर्व थाना प्रभारी का बेटा है।

देर रात से लापता महिला पटवारी

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम को महिला पटवारी स्थानीय स्तर पर एक प्रशासनिक बैठक में शामिल हुई थीं। इसके बाद वह अपने स्थानीय आवास पर गईं और फिर देर रात को वह लापता हो गई। महिला पटवारी के लापता होने की जानकारी साथ में रहने वाली एक अन्य पटवारी से परिजनों को मिली, जिसके बाद परिजन इंदौर से आलोट पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। आलोट थाना पुलिस परिजनों की शिकायत पर महिला पटवारी की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की है।

रात में आया था मित्र !

पुलिस के अनुसार पटवारी का एक पुराना पुरुष मित्र है, जो धार जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने संदेह जताया है कि वह रात में आलोट आया था और पटवारी को जबरन साथ ले गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पटवारी का मोबाइल भी बंद है। पुलिस मामले में अभी विस्तृत जानकारी देने से बच रही है। आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के अनुसार पटवारी की गुमशुदगी दर्ज की गई है। पटवारी की तलाश में दल रवाना किए गए हैं। पटवारी का मोबाइल बंद है। एएसपी विवेक कुमार ने बताया कि परिजनों ने पटवारी के लापता होने की सूचना दी है। कुछ लोगों के साथ जाने के नाम बताए गए हैं, जिनकी तलाश में संभावित स्थल पर दल भेजे गए हैं। महिला पटवारी की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें खोज लिया जाएगा।