21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैदेही ने अंडर-14 वर्ग में हरियाणा सहित कई राज्यों के खिलाड़ियों को हराया

रतलाम

image

Newsdesk

Jul 21, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो आरटी-2080-





रतलाम. शहर की होनहार छात्रा वैदेही शर्मा ने लॉन टेनिस के क्षेत्र में अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए रतलाम का नाम गौरवान्वित किया है। उदयपुर में आयोजित ऑल इंडिया लॉन टेनिस टूर्नामेंट नेशनल सीएस-7 में वैदेही ने अंडर-14 आयु वर्ग की स्पर्धा में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 13 से 17 जुलाई तक आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कई प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

वैदेही ने टूर्नामेंट के दौरान अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों के सशक्त खिलाड़ियों को एक के बाद एक मुकाबले में पराजित करते हुए फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। वैदेही की इस उपलब्धि को शहर में व्यापक रूप से सराहा जा रहा है और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सफलता का श्रेय वैदेही ने खेल एवं युवक कल्याण विभाग को दिया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए उत्कृष्ट खेल मैदान में वह नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। इस नियमित अभ्यास और विभाग के सहयोग से ही उन्हें अपनी खेल क्षमता को निखारने और इस स्तर की प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिली।