21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

पहलवान काजल रजक बनीं एमपी की महिला योद्धा, 57 किलो केटेगिरी में जीता ‘दंगल’

Wrestler Kajal Rajak : इंदौर में आयोजित मध्य प्रदेश योद्धा महिला कुश्ती चैंपियनशिप में रतलाम से खेलो इंडिया रेसलिंग सेंटर की पहलवान काजल रजक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किलोग्राम बेट केटेगिरी में महिला पहलवानों को पराजित कर मध्य प्रदेश योद्धा का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
2 min read
Google source verification
Wrestler Kajal Rajak

Wrestler Kajal Rajak (Photo Source- Input)

Ratlam News : रतलाम से खेलो इंडिया रेसलिंग सेंटर की पहलवान काजल रजक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेशभर की सभी प्रतिद्वंद्वी महिला पहलवानों को पराजित किया है।

मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में आयोजित मध्य प्रदेश योद्धा महिला कुश्ती चैंपियनशिप में सूबे के रतलाम से खेलो इंडिया रेसलिंग सेंटर की पहलवान काजल रजक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेशभर की सभी प्रतिद्वंद्वी महिला पहलवानों को पराजित कर महिला मध्य प्रदेश योद्धा का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

पहलवान काजल रजक द्वारा अर्जित की गई ये उपलब्धि रतलाम वासियों के लिए भी बड़ी ऐतिहासिक रही, क्योंकि काजल रजक रतलाम की पहली महिला पहलवान हैं, जिन्होंने महिला मध्य प्रदेश योद्धा का खिताब अपने नाम किया है।

पहलवान बलवंत भाटी ने पहलवानों को दीं शुभकामनाएं

आपको बता दें कि, कुश्ती की इस प्रतियोगिता में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता महिला पहलवानों को अपने हाथों से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रतलाम खेलो इंडिया रेसलिंग सेंटर की मुख्य प्रशिक्षक छाया शर्मा ने ऑफिशियल के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

फिल्म दंगल में रेफरी की भूमिका निभाते दिखे थे भाटी

आपको बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी मध्य प्रदेश योद्धा महिला कुश्ती चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल करने वाली रतलाम की पहलवान काजल रजक के भी कोच हैं। ये भी बताते चलें कि, भाटी ने आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म दंगल में रेफरी की भूमिका में थे।

खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया

वहीं, काजल रजक की इस सफलता पर जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, साइंस एंड आर्ट्स महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.वायके मिश्रा, भीम सिंह भाटी, जितेंद्र राठौड़, सुभाष भाटिया समेत खेलो इंडिया रेसलिंग सेंटर के सभी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने खासा हर्ष व्यक्त किया।

कुश्ती की इस प्रतियोगिता में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता महिला पहलवानों को अपने हाथों से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रतलाम खेलो इंडिया रेसलिंग सेंटर की मुख्य प्रशिक्षक छाया शर्मा ने ऑफिशियल के रूप में अपनी सेवाएं दीं।