2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP vs BJP: ’15 साल की बच्ची से डर गए पीएम मोदी’, AAP के संजय सिंह ने कहा- अनैतिक काम करने की धमकी दे रहे भाजपा के लोग

Sanjay Singh on PM Modi: 15 साल की बच्ची के वायरल वीडियो पर विवाद गहराया। AAP सांसद संजय सिंह ने BJP पर निशाना साधते हुए धमकियों का आरोप लगाया, वहीं बच्ची ने पीएम मोदी द्वारा माफ किए जाने पर राहत जताई।
2 min read
Google source verification
Sanjay Singh on PM Modi

AAP के संजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना फोटो सोर्स- ANI

Sanjay Singh accuses BJP of threats: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गई हैं। आप सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने के बीच नाबालिग लड़की का नया बयान सामने आया है, जिसमें उसने पीएम मोदी द्वारा माफ किए जाने पर राहत व्यक्त की है।

'56 इंच का सीना, फिर भी छोटे बच्चों से डर गए'

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि 'मोदी जी, आपकी विचारधारा से जुड़े लोग 15 साल की बच्ची के साथ अनैतिक काम करने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। आपका सीना तो 56 इंच का है, लेकिन आप छोटे-छोटे बच्चों से डर गए हैं? मोदी जी, आप उनसे डरकर अपनी पुलिस से FIR दर्ज करवा रहे हैं और बच्चों को धमकियां दिलवा रहे हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार और उसके समर्थक नाबालिगों पर पुलिसिया कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बच्ची को सोशल मीडिया पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं।

'पीएम ने माफ कर दिया, मुझे दूसरी जिंदगी मिल गई'

दूसरी तरफ, विवाद में आई 15 साल की नाबालिग लड़की ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी गलती पर दोबारा माफी मांगी है और पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। लड़की ने रोते हुए कहा कि पीएम मोदी जी ने मुझे माफ कर दिया, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मुझे दूसरी जिंदगी मिल गई है। मैंने बहुत बड़ी गलती की थी और मुझे लगा था कि सब कुछ खत्म हो गया है, लेकिन उन्होंने मुझे तुरंत माफ कर दिया। मैं शर्मिंदा हूं और देश से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। घटना के बारे में बताते हुए लड़की ने कहा कि वह 23 जुलाई को दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहां जंतर-मंतर पर हो रहे आंदोलन के दौरान कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसने उकसावे में बयान दे दिया था।

'फोन पर मिल रही रेप और हत्या की धमकियां'

माफी मांगने के बावजूद लड़की ने आरोप लगाया कि उसका मोबाइल नंबर लीक कर दिया गया है और उसे लगातार अनजान नंबरों से खौफनाक धमकियां मिल रही हैं। उसने कहा कि लोग उसे फोन पर दुष्कर्म करने और नाले में फेंक देने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उसका पूरा परिवार बेहद डरा हुआ है।

पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर कहा था

गौरतलब है कि विवाद बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि युवाओं द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना दुखद है, लेकिन बचपन में गलतियां हो जाती हैं। पीएम ने कहा था कि ये भटके हुए बच्चे हैं और इन्हें सजा देने या अदालतों के चक्कर कटवाने के बजाय सही राह दिखाने की जरूरत है। उन्होंने समाज से इन बच्चों को माफ करने की अपील की थी। इसके बावजूद, दिल्ली और नोएडा पुलिस द्वारा दर्ज FIR और बच्ची को मिल रही धमकियों को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग