
इमरान अंसारी पिछले 7 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। कापी लिखना, वीडियो प्रोडक्शन, एंकरिंग तथा ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखते हैं। इन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने लखनऊ में 'पूरी दुनिया' के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों को करीब से समझा और खबरों के लेखन का अनुभव हासिल किया। इसके बाद इमरान पंजाब केसरी के जालंधर हेड ऑफिस से जुड़े, जहां उन्होंने करीब 5 सालों तक यूपी, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड डेस्क पर वीडियो और टेक्स्ट टीम में काम किया। इस दौरान उन्होंने राजनीति, अपराध, न्यायालय, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर सैकड़ों खबरें लिखीं। इसके साथ ही वीडियो पैकेज तैयार करना, कैमरे के सामने एंकरिंग करना, ग्राउंड रिपोर्टिंग करना और ब्रेकिंग न्यूज की कवरेज जैसी जिम्मेदारियां भी निभाईं। डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार SEO आधारित कंटेंट तैयार करने और वेबसाइट के लिए प्रभावी व आकर्षक खबरें लिखने में भी उन्हें अच्छा अनुभव है। वर्तमान में वह 13 दिसंबर 2025 से राजस्थान पत्रिका की जयपुर स्थित डिजिटल विंग में सीनियर कंटेंट प्लानर के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र से जुड़ी प्रमुख खबरों की योजना, संपादन और प्रकाशन का कार्य देख रहे हैं। उन्हें विशेष रूप से राजनीति, अपराध (क्राइम), न्यायालय (कोर्ट), सरकारी नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च बेस खबरें तैयार करने में रुचि है। इमरान से संपर्क करने का पता- imran.ansari@in.patrika.com
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
बिहार चुनाव
