जयपुर। अलवर की राजनीति के दिग्गज नेता और बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ जसवंत सिंह यादव का रविवार सुबह 8:15 बजे निधन हो गया। बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव ने जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। विधायक पुत्र मोहित यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर जानकारी दी, जिसमें बताया कि सोमवार को ग्राम सिलपटा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने जयपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से अलवर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में दुख का माहौल है। डॉ जसवंत सिंह यादव ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनता के बीच एक अलग पहचान बनाई। वे चार बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके थे।