5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कोच्चि में जंतर-मंतर’ की तर्ज पर 7 नवंबर को CJP का SIR विरोधी प्रदर्शन, अभिजीत दीपके भी होंगे शामिल

Abhijeet Dipke: CJP ने केरल के कोच्चि में 7 नवंबर को SIR के खिलाफ ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ नाम से प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके समेत पार्टी के कई नेता शामिल होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 5 Nov 2026, 7:06 PM IST

Jantar Mantar at Kochi

जंतर-मंतर की तर्ज पर अब CJP का कोच्चि में प्रदर्शन, फोटो सोर्स- IANS

Jantar Mantar at Kochi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को केरल के कोच्चि में Special Intensive Revision (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया। पार्टी ने इस प्रदर्शन को 'Jantar Mantar at Kochi' नाम दिया है। CJP के मुताबिक, प्रदर्शन 7 नवंबर को शाम 4 बजे राजेंद्र मैदान में आयोजित किया जाएगा। पार्टी ने मतदाता सूची के SIR अभ्यास को रद्द करने की मांग दोहराई है।

‘लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो’ का दिया नारा

CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। पार्टी ने लिखा, “Save Democracy! Cancel SIR! Join Us - 7th November - 4 PM | Rajendra Maidan, Kochi.” प्रदर्शन में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे। उनके अलावा पार्टी के साउथ जोन लीड विजय मल्लांगी और राष्ट्रीय सचिव आफरीन नवाज भी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी।

दिल्ली में नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पहला बड़ा प्रदर्शन

कोच्चि का यह प्रदर्शन दिल्ली में CJP नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पार्टी की ओर से होने वाला पहला बड़ा आंदोलन बताया जा रहा है। पिछले महीने अभिजीत दीपके के साथ CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ प्रदर्शन की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया था।

बाद में सरकार ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया था। इसके विरोध में सौरव दास और आशुतोष रांका ने कथित तौर पर प्रदर्शन स्थल में प्रवेश कर राष्ट्रीय ध्वज लहराया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया और करीब एक सप्ताह जेल में रहने के बाद उन्हें विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के समक्ष यह अंडरटेकिंग देने के बाद रिहा किया गया कि जब तक जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में बहाल नहीं किया जाता, वे वहां कोई और प्रदर्शन आयोजित नहीं करेंगे।

INDIA ब्लॉक की रैली को दिया था समर्थन

CJP ने 1 नवंबर को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की ओर से निकाली गई मार्च को अपना समर्थन दिया था। हालांकि, पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में आयोजित रैली में हिस्सा नहीं लिया।

अब CJP ने SIR के मुद्दे को लेकर अपना अगला बड़ा विरोध प्रदर्शन केरल के कोच्चि में करने का ऐलान किया है। पार्टी के मुताबिक, 7 नवंबर को राजेंद्र मैदान में होने वाले प्रदर्शन में अभिजीत दीपके समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।