6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव, रात 11 बजे की जगह 10 बजे चलेगी आखिरी ट्रेन

Delhi Metro Diwali 2026: दिवाली 2026 पर दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। 8 नवंबर को सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो रात 10 बजे चलेगी, जबकि पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर सुबह सेवा 6 बजे शुरू होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 6 Nov 2026, 4:37 PM IST

Delhi Metro Diwali 2026

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव, फोटो सोर्स- ANI

DMRC Metro Timing: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। 8 नवंबर 2026 (रविवार) को दिवाली के दिन सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो सामान्य समय से एक घंटे पहले रवाना होगी। यात्रियों को दिवाली के दौरान मेट्रो सेवा में किए गए इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

DMRC के मुताबिक, दिवाली के दिन सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 10 बजे रवाना होगी। आम दिनों में आखिरी मेट्रो के टर्मिनल स्टेशन से रवाना होने का निर्धारित समय रात 11 बजे होता है। यह बदलाव एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी लागू रहेगा।

तीन लाइनों पर सुबह जल्दी शुरू होगी सेवा

दिवाली के दिन कुछ मेट्रो लाइनों पर सुबह की सेवा भी सामान्य रविवार के मुकाबले एक घंटे पहले शुरू होगी। पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर रविवार को सामान्य तौर पर सुबह 7 बजे शुरू होने वाली सेवा अब सुबह 6 बजे से शुरू होगी। पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मजलिस पार्क/शिव विहार, मैजेंटा लाइन पर बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक तथा ग्रे लाइन पर द्वारका सेक्टर-21/द्वारका-ककरोला-धांसा बस स्टैंड से संबंधित टर्मिनल सेवाओं के समय में यह बदलाव किया गया है। DMRC ने बताया कि यह व्यवस्था दिवाली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और त्योहार के दौरान होने वाले आयोजनों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

यात्रियों को समय देखकर निकलने की सलाह

मेट्रो के समय में बदलाव को देखते हुए DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। खासतौर पर शाम और रात के समय सफर करने वाले यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि रात 10 बजे के बाद टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

DMRC ने यात्रियों को मेट्रो से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल देखने की सलाह दी है। त्योहार के दिन यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी जांचने से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।